जिले में रविवार को दो लोग और कोरोना संक्रमित मिला है। इस लहर में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 2912 हो गई है। जबकि एक व्यक्ति और ठीक हो गया। अब केवल 7 मरीज एक्टिव बचे हैं।
सीएमओ डॉ.संजय अग्रवाल ने बताया कि रविवार को 179 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें दो लोग और पॉजिटिव मिले हैं। इस लहर में मिले कोरोना के मरीजों की संख्या 2912 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 382 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।