फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पाइपलाइन लीकेज होने और टूटी सड़कों से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पंचायत जोया के कई वार्डों में जल निगम द्वारा बिछाई जा रही पेयजल पाइपलाइन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। वार्डों में सड़कों को तोड़कर पाइपलाइन डाल दी गई है, लेकिन समय से मरम्मत न होने और जगह-जगह लीकेज के कारण लोगों को आवागमन व पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में वार्ड 12 के सभासद मोहम्मद नसीम ने डीएम निधि गुप्ता वत्स से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि खेड़ा, पठानवाला, इकबाल नगर प्रथम, इकबाल नगर द्वितीय व जामा मस्जिद क्षेत्र में पाइपलाइन से पानी लीकेज होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। कई स्थानों पर गंदा पानी आपूर्ति में मिल रहा है, जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जल निगम के ठेकेदार द्वारा शिकायत करने पर अभद्र व्यवहार किया जाता है और कई बार अनुरोध के बावजूद सड़कों व पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई गई है। उन्होंने शीघ्र सड़कों की मरम्मत व पाइपलाइन लीकेज ठीक कराने की मांग की है। इस दौरान दानिश, मुगीश, हाजी भूरा, बब्बू और उमेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें