फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुल क्षतिग्रस्त...24 से ज्यादा गांवों के किसानों को नहीं मिल रही यूरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक से गांव के किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम आजमपुर से आशुवाला के बीच स्थित पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण पहाड़पुर किसान सेवा सहकारी समिति पर खाद नहीं पहुंच पा रहा है। बीते डेढ़ माह से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।
पहाड़पुर किसान सेवा सहकारी समिति का कार्यालय व खाद गोदाम ग्राम आशुवाला में स्थित है। आजमपुर से आशुवाला को जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाला क्षतिग्रस्त हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इस संबंध में विभाग की ओर से वहां चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के जेई का कहना था कि भारी वाहन गुजरने से दुर्घटना हो सकती है। भारी वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी की वजह से पहाड़पुर किसान सेवा समिति पर खाद नहीं आ पा रहा है। इस समय किसानों को फसल पर छिड़काव के लिए यूरिया की आवश्यकता है। लेकिन उनको यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें