फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार लिंक नहीं कराया तो बंद होगी पेंशन

Fri, 13 Apr 2018 01:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  
विज्ञापन
aadhar for bail
विज्ञापन
पेंशन खाते से आधार नंबर लिंक न कराने पर करीब छह हजार आठ सौ पेंशन धारकों के लाभ पर तलवार लटक गई है। अगर उन्होंने पेंशन से आधार नंबर लिंक नहीं कराया तो मई माह से पेंशन मिलनी बंद हो जाएगी। अभी तक जिले में करीब 45 हजार लाभार्थियों को वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है।  
विज्ञापन

सरकार तमाम योजनाओं में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए आधार नंबर लिंक कराने को प्राथमिकता दे रही है। करीब करीब सभी योजनाओं को आधार नंबर लिंक के दायरे में कर लिया गया है। इसी क्रम में पेंशन योजनाएं भी शामिल हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिया जाता है। जिले में 23 हजार को वृद्धा  पेंशन मिल रही है। इनमें 87 प्रतिशत यानि बीस हजार दस लाभार्थियों ने पेंशन को आधार से जोड़ लिया है। वहीं 2990 लोगों की वृद्धा पेंशन के खाते से आधार नंबर नहीं जुड़ पाया है। वहीं पिछड़ा वर्ग विभाग में 14 हजार महिलाओं को विधवा पेंशन दी जा रही है। जिनमें 82 प्रतिशत पेंशन खातों से आधार नंबर जुड़ गया है। 2520 विधवाओं की पेंशन में अभी तक आधार कार्ड लिंक नहीं कराया गया है। वहीं आठ हजार विकलांग पेंशन का लाभ ले रहे हैं। विकलांग पेंशन में आधार कार्ड लिंक होने का प्रतिशत 84 है। 12 सौ 80 विकलांगों ने अभी तक अपने आधार कार्ड जमा नहीं कराए है। इन आंकड़ों पर गौर करें तो करीब छह हजार आठ सौ पेंशन में अगर आधार कार्ड लिंक नहीं कराया गया तो मई से पेंशन बंद हो जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें