फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यात्रियों को नहीं भा रही ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा

Sat, 05 Jul 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सरकार ने रोडवेज बसों में ऑनलाइन टिकट की सुविधा दी है, लेकिन यात्रियों में इसको लेकर दिलचस्पी नहीं है। यही वजह है कि डिपो की बसों में महज आठ से दस टिकट ही रोज ऑनलाइन बुकिंग हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम रोडवेज बसों में रेलवे की तर्ज पर ऑनलाइन टिकट प्रणाली को बढ़ावा दे रहा है, लेकिन अभी तक इस व्यवस्था को यात्रियों का साथ नहीं मिल रहा। गिने-चुने यात्री ही रोडवेज बसों में ऑनलाइन टिकट बुक कराने में दिलचस्पी ले रहे हैं। अमरोहा डिपो से चलने वाली बसों में हर रोज महज आठ से दस टिकटों की ही बुकिंग हो रही है। सबसे अधिक बुकिंग दिल्ली व हरिद्वारा या आगरा की ओर जाने वाली बसों में हो रही है। अन्य बसों में ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रहीं।
विशेष रूप से छोटे मार्ग पर एक भी बुकिंग ऑनलाइन नहीं की जा रही है। माना जा रहा है कि डिपो के पास एक भी एसी बस नहीं होने के कारण इस तरह की स्थिति सामने आ रही है। अगर एसी बसों का संचालन होता तो ऑनलाइन बुकिंग का आंकड़ा बढ़ सकता है। एएआरएम केसी गौड़ ने बताया कि अभी कुछ समय पहले ही डिपो की बसों में यह सुविधा दी गई है। धीरे-धीरे यात्रियों को इसकी जानकारी हो रही है और वह इसमें टिकट बुक करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें