फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में आठ कक्षों में 16 टेबल पर होगी वोटों की गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गजरौला में कड़ी सुरक्षा और कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुपालन में आठ कक्षों में 16 टेबल पर वोटों की गिनती कराई जाएगी। एसडीएम मांगेराम चौहान ने यहां शिव इंटर कालेज में बने मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर अ धीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम मांगेराम चौहान शिव इंटर कालेज पहुंचे और मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। एडीओ (पंचायत) मदनपाल सिंह ने बताया कि गजरौला में कुल आठ कक्षों में 16 टेबल पर मतगणना होगी। स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच लाया जाएगा। इसके लिए बैरीकेडिंग भी की जाएगी। साथ ही मतपेटिकाएं पहुंचाने और एजेंटों के जाने वाले रास्ते भी अलग-अलग होंगे। एडीओ (पंचायत) ने प्रत्येक कक्ष में एक सहायक निर्वाचन अधिकारी की तैनाती रहेगी। एसडीएम ने कहा कि मतगणना के दिन सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन कराया जाए। कोई भी बगैर मास्क के कालेज के गेट के भीतर प्रवेश न कर सके। साथ ही वहां सैनिटाइजर की भी व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने लापरवाही सामने आने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें