फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पीठखेड़ा में दिखा दो तेंदुओं का जोड़ा, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पीठखेड़ा गांव में मंगलवार सुबह दो तेंदुओं का जोड़ा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का दावा है कि दोनों तेंदुए वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे के बिल्कुल पास से होकर निकले, लेकिन पिंजरे में नहीं फंसे। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है और लोग खेतों में अकेले जाने से भी घबरा रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब सात बजे रोहित कुमार और सुरेंद्र सिंह खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दो तेंदुओं को भूपेंद्र सिंह के बाजरे के खेत से निकलकर गुरमीत चौधरी के गन्ने के खेत की ओर जाते देखा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और आसपास के खेतों व जंगल में काफी देर तक तलाश की, लेकिन तेंदुओं का कोई पता नहीं चल सका।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले भी इसी क्षेत्र में एक तेंदुआ दिखाई दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ाते हुए मौके पर पिंजरा लगाया था, लेकिन अब तक कोई तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। मंगलवार को दो तेंदुओं के एक साथ दिखने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जल्द दोनों तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है। इस दौरान सौरभ सिंह, छविराम शर्मा, शुभम सिंह, गुरमीत चौधरी, जतिन, कृष्णपाल सिंह मौजूद रहे। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि विभागीय टीम लगातार निगरानी कर रही हैं, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें