फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वर्दी का फर्ज निभाते हुए शहीद हुए जवानों को किया नमन

Thu, 22 Oct 2026 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में शहीद पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए पुष्पचक्र अर्पित किए।
विज्ञापन

पुलिस जवानों ने शोक सलामी देकर वीर शहीदों को नमन किया। इस दौरान एसपी लखन सिंह यादव ने पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में एसपी लखन सिंह यादव, एएसपी अखिलेश भदौरिया और सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह समेत पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने देश और समाज की सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। शहीदों के सम्मान में पुष्पचक्र अर्पित कर उनके अदम्य साहस, कर्तव्यपरायणता और त्याग को याद किया गया।
एसपी ने पुलिस स्मृति दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। देश की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के दौरान पुलिस जवान कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।
विज्ञापन

उनका समर्पण और साहस सभी पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रमुख दायित्व समाज को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना है। प्रत्येक पुलिस कर्मी को सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। आमजन के साथ अच्छा व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।
एसपी ने पुलिस कर्मियों से शहीदों के आदर्शों को अपनाने और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों के सम्मान और पुलिस के दायित्वों के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें