फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धनतेरस से भाई दूज तक शहर में वाहनों की नो-एंट्री, वैकल्पिक रास्तों से गुजरेंगे वाहन

Thu, 22 Oct 2026 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पंच महोत्सव की शुरुआत छह नवंबर से होगी। धनतेरस से लेकर दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज तक बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ेगी। त्योहारों के मद्देनजर शहर में जाम की समस्या से निपटना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। ऐसे में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शहर में ई-रिक्शा समेत छोटे-बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की व्यवस्था की है। प्रतिबंधित वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। इस साल छह नवंबर को धनतेरस है जबकि सात नवंबर को छोटी दिवाली और आठ नवंबर को बड़ी दिवाली मनाई जाएगी। इसके बाद नौ नवंबर को गोवर्धन पूजा होगी और 10 नवंबर को भैया दूज को त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इसके चलते बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी है। शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंच रहे हैं। दिवाली नजदीक आने के साथ बाजारों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सड़कों पर ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की आवाजाही से जाम लगने की आशंका बनी हुई है। पुलिस की ओर से तैयार किए गए वैकल्पिक मार्गों से ई-रिक्शा समेत अन्य छोटे-बड़े वाहनों को गुजारा जाएगा। यातायात व्यवस्था संभालने और सुरक्षा बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। सीओ ट्रैफिक अजय श्रोतिया ने बताया कि त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें