फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी की बेटी के बैग से सोने के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बेखौफ चोरों ने पुलिस कर्मी की बेटी के बैग से सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मचा गया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओ सुरेश कुमार गौतम ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वासुदेव नगर में सूरजभान सिंह का परिवार रहता है। सूरजभान नौगांवा सादात थाने में मुंशी रहे हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती रामपुर जिले में हैं। उनकी बेटी रोली यादव की शादी भी रामपुर में तैनात पुलिस कर्मी के साथ हुई है। तेरह फरवरी को रोली यादव रामपुर से अमरोहा के लिए चली थी। जोया तक वह किसी कार से आई थी। बाद में टेंपो में सवार होकर अमरोहा पहुंची। टेंपो में भीड़ होने के कारण उसने अपना बैग अन्य सवारियों के साथ टेंपो की छत पर रख दिया था। आरोप के मुताबिक टेंपो चालक ने उसे कुंदन शुगर मिल के गेट के सामने पेट्रोल पंप पर उतार दिया था। लेकिन जब टेंपो चालक ने छत से बैग उतार कर दिया तो उसकी चैन खुली हुई थी। इस दौरान रोली यादव ने अपना बैग चेक किया तो उसमें रखे सोने के आभूषणों में एक चैन, एक जोड़ी झुमकी, दो अंगूठी और एक कंठी सहित करीब पचास हजार रूपये के जेवरात चोरी थे। जबकि चोरों ने पर्स में रखे हुए पैसे नहीं निकाले। एसओ के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ आभूषण चोरी होने की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द की घटना को वर्कआउट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें