जोया (अमरोहा)। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
यह डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद के पास हुआ। देहात थानाक्षेत्र के गांव अदलपुर ताज निवासी विक्रांत कुमार पुत्र आदेश सिंह बाइक से जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक औरंगाबाद गांव के पास पहुंची तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में विक्रांत गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उसे उपचार के लिए मुरादाबाद लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।