फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनवाड़ी पर चौथे दिन भी जारी रही आपरेशन बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पनवाड़ी तालाब पर ऑपरेशन बुलडोजर अभियान चौथे दिन भी जारी रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने तालाब की खुदाई कराकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। अब नगर पालिका ड्रोन कैमरे से तालाब के पूरे रकबे की पैमाइश कराएगी। जिससे भूमाफिया में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर प्रशासन ने सावर्जनिक स्थानों और तालाबों की जमीन कब्जामुक्त कराने के लिए ऑपरेशन बुलडोजर चलाया है। अभियान के तहत डिडौली, नौगावां सादात व जोया रोड पर गांव रायपुर स्थित तालाब कब्जा मुक्त कराया जा चुका है जबकि शहर में पनवाड़ी तालाब से कब्जा हटाने का कार्य जारी है। मंगलवार को नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार चौरसिया के नेतृत्व में राजस्व व नगर पालिका कर्मियों ने तालाब की खुदाई का कार्य जारी रखा। जेसीबी से मिट्टी हटवाकर गड्ढे करा दिए गए। वहीं, नाले के पानी का रुख भी तालाब की तरफ मोड़ दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से दिनभर अवैध कब्जेदारों, भूमाफिया में हड़कंप मचा रहा। पालिका प्रशासन अब पनवाड़ी तालाब की पैमाइश ड्रोन कैमरे से करने की जुगत में लग गई है। जिससे जल्द ही पनवाड़ी की पैमाइश नक्शे के अनुरूप हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें