फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनवाड़ी तालाब की जमीन से कब्जा हटाने का विरोध शुरू, महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पनवाड़ी तालाब की जमीन पर कब्जा मुक्त कराने के विरोध में महिलाओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रशासनिक कार्रवाई को गलत बताया। डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई रोकने की मांग की। डीएम ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

भू-माफिया ने शहर के बिजनौर रोड पर स्थित पनवाड़ी तालाब की जमीन को मिट्टी से भराव कर पाट दिया, बाद में कागजों में हेराफेरी कर जमीन लोगों को बेच डाली। जबकि कई भूमाफिया ने तलाब की जमीन पर कब्जा कर मकान खड़े कर लिए। लेकिन अब सूबे के मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रशासन ने पनवाड़ी तालाब की जमीन कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस क्रम में पनवाड़ी तालाब की जमीन को कब्जामुक्त कराने की कवायत की है। एसडीएम सदर विजय शंकर मिश्र ने कब्जाई गई कई बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इसके बाद प्रशासन ने पनवाड़ी तालाब का सीमांकन करा दिया है। अवैध कब्जा कर खड़ी की गईं इमारतों का ध्वस्त कराने के लिए निशानदेही भी कर दी गई है। इससे नाराज होकर गुरुवार को तमाम महिलाएं एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंची। यहां प्रशासनिक कार्रवाई को गलत बातते हुए विरोध प्रदर्शन किया। डीएम बीके त्रिपाठी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई रोकने की गुहार लगाई है। कहा कि माफियाओं ने जमीन के रुपये लिए हैं, अब हम बेघर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें