फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में एक मिला संक्रमित, 3391 ने लगवाया बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
समय बीतने के साथ जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमने लगा है, बुधवार को जांच में सिर्फ एक एक मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। इसक्रम में बुधवार को 3391 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। इस लहर में मरीजों के मिलने से संक्रमितों की संख्या 2887 हो चुकी है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 29 हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को 169 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। इसमेें केवल एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। इस तरह से तीसरी लहर में अबतक 2887 मरीज मिल चुकें हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि बुुधवार को हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 847 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 330 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 516 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। बुधवार को तीन संक्रमितों के स्वस्थ्य होने के बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 29 है।
कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर चलाए जा रहें टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को जिले में 135 बूथ बनाए गए थे। जहां लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। स्कूल-कालेजों में लगे बूथों पर किशोर वर्ग के 1185 ने टीके की पहली डोज लगवाई। जबकि 18 साल से अधिक उम्र वाले 2051 ने टीका लगवाया। टीका लगवाने के लिए बूथों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। दिनभर में 3391 को टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजकुमार ने बताया कि 155 हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्करों और बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगवाई है। टीकाकरण के लिए 12000 का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें