फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एक दिन की राहत, फिर ठंड का कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनवरी माह अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, लेकिन सर्दी लगातार अपना रंग दिखा रही है। शनिवार को जहां धूप खिलने से तापमान में उछाल दर्ज किया गया, वहीं रविवार को मौसम ने फिर करवट बदल ली। सुबह से ही हर ओर कोहरा छाया रहा और शीत लहर चलती रही। यही नहीं कोहरे की बूंदें फुहार बनकर गिरीं। ऐसे में गलन और अधिक बढ़ गई। दिन भर सर्दी का सितम जारी रहा। ऐसे में रविवार को अधिकतम तापमान 18 तो न्यूनतम सात डिग्री दर्ज किया गया। जो शनिवार के मुकाबले दो डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

सर्दी अपना प्रकोप दिखा रही है। शीतलहर, गलन और कोहरा ठंड में और अधिक इजाफा कर रहे हैं। हालांकि, शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला था। दिन भर धूप खिली रही। जिसके चलते अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 9 पर पहुंच गया था। लोग धूप का आनंद लेते नजर आए लेकिन रात के समय कोहरा छा गया था। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। जबकि, रविवार सुबह भी हर ओर कोहरे की चादर छाई हुई थी। शीतलहर भी चल रही थी और कोहरे की बूंदें फुहार बनकर गिर रही थीं। ऐसे में लोगों की कंपकंपी छूटती नजर आई। सुबह से लेकर दोपहर तक कोहरा छाया रहा। लेकिन, उसके बाद आसमान में धुंध छा गई। जिससे पूरे दिन धूप नहीं निकली। शाम को फिर से ठिठुरन बढ़ने के साथ कोहरा छा गया। ऐसे में छुट्टी होने के साथ लोग घरों में कैद रहे और रूम हीटर और अलावा का सहारा लेते रहे। सर्दी में इजाफा होने के साथ रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। कोहरा भी छाया रहेगा।
सद्भावना एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से पहुंची
कोहरे के चलते रेल यातायात लगातार प्रभावित रहा। हर दिन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं। रविवार को सद्भावना एक्सप्रेस तीन घंटा देरी से पहुंची। इसके अलावा गुवाहाटी और अवध एक्सप्रेस भी एक-एक घंटा देरी से पहुंची। इस दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें