फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के पिता के बैग से दो लाख रुपये चोरी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। निकाह के दौरान दूल्हे के पिता के बैग से दो लाख रुपये चोरी करने वाले आरोपी को डिडौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 62 हजार रुपये बरामद हुए है, जबकि 1.38 लाख रुपये उसने खर्च कर दिए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने बताया कि 14 अक्तूबर को संभल जनपद के असमोली थानाक्षेत्र के शहवाजपुर कलां गांव निवासी मोहम्मद अली के बेटे सरताज की बरात डिडौली के गांव टिकिया फत्तेपुर में आई थी। शादी का कार्यक्रम संभल चौराहा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में चल रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे निकाह की रस्म अदा की गई। इस दौरान बराती पक्ष के लोग दुआ कर रहे थे, तभी एक युवक दूल्हे के पिता के बैग से करीब दो लाख रुपये चोरी कर फरार हो गया था। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने बैंक्वेट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी इकरार निवासी मोहल्ला कांशीराम थाना अमरोहा देहात को गिरफ्तार किया है। एसपी के मुताबिक आरोपी इकरार का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें