डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के पांच लाख लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए 14 से 20 जून तक अमृत योग सप्ताह मनाया जाएगा। जबकि 21 जून को पांच लाख लोग योग करेंगे। इस दिन तहसील, ब्लाक और निकाय स्तरों पर सामूहिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
वह सोमवार को अमृत योग सप्ताह एवं अष्टम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रदेश के 3.5 करोड़ लोगों को योग से जोड़े जाने का लक्ष्य है। जिसमें जनपद अमरोहा से पांच लाख लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य मिला है। प्रधानमंत्री के द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम मानवता के लिए योग घोषित की गई है। इसलिए 14 से 21 जून तक अमृत योग सप्ताह मनाया जाएगा। इसलिए सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के पर्व पर 14 जून को अमृत योग सप्ताह का शुभारंभ किए जाने लिए जनपद मुख्यालय तहसील ब्लाक, ग्राम पंचायतों कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न संस्थानों के प्रशिक्षित योग ट्रेनर के सहयोग से जनपद ब्लाक, पंचायत, तहसील, नगर निकायों स्तर पर सामूहिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कहा कि योग का समय 7:00 से 8:00 रखा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश देते हुए कहा है कि सभी माध्यमिक विद्यालयों में समय से अध्यापकों और बच्चों को बुलाकर योगाभ्यास किया जाएगा। इसी प्रकार जिला पंचायत राज अधिकारी ग्राम प्रधान द्वारा लोगों और बेसिक शिक्षा विभाग में जूनियर के बच्चों को बुलाकर योगाभ्यास कराया जाएगा। यह कार्यक्रम 14 से 20 तक चलेगा। इसमें बाद 21 जून को मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सभी थानों और चौकियों में भी कराया जाएगा। इस दौरान सीडीओ चंद्र शेखर शुक्ल, एडीएम भगवान शरण समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।