फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में लाउडस्पीकर बजाए जाने की सूचना पर दौड़े अफसर

Mon, 10 Apr 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
देहात थाने के चकघी का नगला गांव में नई परंपरा डालकर मदरसे में लाउडस्पीकर बजाने व नमाज पढ़ने का आरोप लगाते हुए दूसरे समुदाय के लोगों ने थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस से नई परंपरा पर रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन


जिस पर रविवार को डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह (प्रशिक्षु) और एसडीएम (नौगावां सादात) संजीव कुमार यादव चक घी का नगला गांव में पहुंचे। एसडीएम व डिप्टी एसपी मदरसे में पहुंचे। दोनों अफसरों के मुताबिक मदरसे में लाउडस्पीकर नहीं पाया गया। इसके बाद गांव के परिषदीय विद्यालय में दोनों समुदाय के लोगों को बुलाकर बैठक की।

ग्रामीणों से पूरे प्रकरण की जानकारी करते हुए अमन-चैन कायम रखने का आह्वान किया। कहा कि मिल जुल कर रहने में ही फायदा है। हिदायत दी कि गांव में कोई भी नई परंपरा डालने की कोशिश की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने दोनों अफसरों को आश्वस्त किया कि गांव में नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें