फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

239 करोड़ से गांव-गांव, घर-घर पहुंचेगी बिजली

Mon, 10 Apr 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण जीवन ज्योति योजना के तहत 239 करोड़ रुपये से जिले के ग्रामीण अंचलों में विद्युत आपूर्ति में सुधार किया जाएगा। पुराने व जर्जर तारों को बदल कर नई लाईन डाली जाएगी। विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्घि करने के अलावा, पुराने व कम क्षमता के ट्रांसफार्मर बदल कर नए लगाए जाएंगे। धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। 
विज्ञापन


दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण जीवन ज्योति योजना केंद्र सरकार की है। हर घर और हर गांव में बिजली पहुंचाना इस योजना का मकसद है। क्षेत्रीय सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर की पैरवी पर जिले में घर-घर बिजली पहुंचाने के लिए दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण जीवन ज्योति योजना के तहत जिले को 239 करोड़ रुपये स्वीकृत कराए गए हैं।

इस धनराशि से गांव-गांव बिजली पहुंचाई जाएगी। पुराने और जर्जर हो चुके तारों को बदला जाएगा तथा नई लाइन खींची जाएगी। गलने की कगार पर पहुंच चुके पोल भी बदले जाएंगे। आए दिन फुुंकने वाले ट्रांसफार्मरों को बदल कर उच्च क्षमता के नए लगाए जाएंगे। साथ ही विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन


जिससे ओवरलोड के चलते तारों में आए दिन होने वाले फाल्ट की समस्या से निजात मिल सके। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि योजना से जिले में काम शुरू हो गए हैं। दो साल में काम पूरा किए जाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें