औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
अपनी जान की परवाह न कर गंदे और केमिकल युक्त पानी में कूदकर घायलों को निकालने वाले डिडौली कोतवाली के जीवाई चौकी इंचार्ज संजीव कुमार के कार्य की सर्वत्र सराहना हो रही है। डीजीपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज को सम्मानित किया। कप्तान ने चौकी इंचार्ज का नाम सराहनीय सेवा पुरस्कार के लिए आला अफसरों को भेजा।
मंगलवार की सुबह डिडौली कोतवाली के जीवाई चौकी क्षेत्र में हाईवे किनारे सेंट्रो की टक्कर से टैंपो पलट कर दस फिट गहरे नाले में जा गिरा था। टैंपो सवार छात्रा और दंपति घायल हो गए थे। घायल नाले में पड़े थे। घायलों की डूब कर जान जा सकती थी। सूचना पाकर जीवाई चौकी इंचार्ज संजीव कुमार पुलिस साथ लेकर मौके पर पहुंचे।
घायलों को बचाने के लिए पल की देर लगाए बिना चौकी इंचार्ज ने कपड़े उतार कर गंदे और केमिकल युक्त पानी के नाले में छलांग लगा दी थी। आधे घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को नाले से बाहर निकाला था।
चौकी इंचार्ज के साहसिक और सराहनीय कार्य की जानकारी बुधवार की सुबह प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सैयद जावीद अहमद को मिली तो वह गदगद हो गए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक डा. शिवा शिंपी चनप्पा को निर्देश दिए कि चौकी इंचार्ज को अपने कार्यालय बुलाकर सम्मानित करें।
सराहनीय कार्य पुरस्कार के लिए चौकी इंचार्ज का नाम भेजें। डीजीपी के निर्देश मिलते ही एसपी ने चौकी इंचार्ज संजीव कुमार को अपने कार्यालय बुलाया। एसपी ने कार्य की सराहना करते हुए चौकी इंचार्ज को सम्मानित किया। सराहनीय कार्य पुरस्कार के लिए चौकी इंचार्ज का नाम आला अफसरों को भेजा।