फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने की पत्नी को बेचने की कोशिश , चंगुल से छूटी

Wed, 01 Mar 2017 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डिडौली कोतवाली क्षेत्र में अग्नि के सात फेरे लेते समय जिंदगी भर साथ निभाने का वचन देने वाले युवक ने शादी के सात महीने बाद ही पत्नी से पीछा छुड़ाने की ठान ली। पत्नी का आरोप है कि पति बेचने के लिए मुरादाबाद ले गया।
विज्ञापन


सौदेबाजी कर रहा था। भनक लगी तो वह किसी तरह चंगुल से छूट कर भागी। विवाहिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी भीकनपुर मूंढ़ा गांव के युवक से गत वर्ष जुलाई माह में हुई थी। कुछ दिन तक सब कुछ सही चलता रहा, लेकिन बाद में दहेज में तीन लाख रुपये की मांग की जाने लगी। इसके लिए उसका पति और ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


26 तारीख को महिला का पति उसे मुरादाबाद ले गया। आरोप है कि यहां वह तीनों को पत्नी को बेचने की बात कर रहा था। यह बात पत्नी ने सुन ली। वह किसी तरह चंगुल से छूट कर भागी। महिला का आरोप है कि उसके पति का बरेली की युवती से चक्कर चल रहा है। 
विज्ञापन

उसे पत्नी की तरह रखता है। डिडौली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें