फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दरोगा जी चलाएंगे पॉस मशीन, मौके पर ही वसूलेंगे जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था सुधारने में लगे जिन दरोगा-सिपाहियों के हाथों में शस्त्र थमा देखा जाता है, अब उनके हाथों में पीओएस मशीन (प्वाइंट ऑफ सेल) भी थमी दिखेगी। जिससे वह मौके पर ही वाहन स्वामी से यातायात नियम तोड़ने पर पड़ने वाला जुर्माना डेबिट और क्रेडिट कार्ड से वसूल लेंगे। इससे वाहन स्वामी को भी जुर्माना भरने के लिए अफसरों के दफ्तर के चक्कर काटने से निजात मिलेगी। पॉस मशीन से जुर्माना वसूलने का हर थाने से दो-दो सब इंस्पेक्टरों और यातायात पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। साथ ही पुलिस विभाग को 15 मशीनें भी मिल गई हैं।
विज्ञापन

अमरोहा जिले में महिला थाना समेत तेरह थाने हैं। महिला थाने को छोड़कर सभी 12 थाना क्षेत्रों में पुलिस समय-समय पर अभियान चलाकर यातायात नियम तोड़ने वालों के चालान कर जुर्माना डालती है। साथ ही यातायात पुलिस भी लोगों को जागरूक करने के अलावा नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान काटती है। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक जनपद में हर महीने छह हजार वाहनों के चालान होते हैं। उनसे जुर्माने के रूप में ओवर ऑल 70 लाख रुपये तक की वसूली की जाती है। जुर्माना भरने के लिए पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। अब ऐसा नहीं होगा। जिले में पुलिस विभाग को 15 प्वाइंट ऑफ सेल यानी पीओएस मशीन मिल गई हैं। इन मशीनों से ही ट्रैफिक नियम की अनदेखी करने वाले वाहन स्वामियों से जुर्माने की रकम वसूली जाएगी।
टीएसआई धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि चालान कटने के बाद लोगों को पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। यहां उनके चालान का भुगतान होता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, जहां चालान होगा वहीं वाहन चालक या मालिक पीओएस मशीन के माध्यम से अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड से हाथ के हाथ भुगतान कर सकेगा। इसके लिए सोमवार को पुलिस लाइन में बैंक अधिकारी अनिल कुमार ने सीओ सिटी विजय कुमार राणा की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों को पीओएस मशीन चलाने की जानकारी दी। जिसमें सभी 12 थानों के दो-दो दरोगा और यातायात पुलिस कर्मी शामिल हुए। फिलहाल 15 पीओएस मशीनें ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को दी गई हैं।
विज्ञापन

अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से पीओएस मशीन से ई-चालान कर डेबिट-क्रेडिट कार्ड से मौके पर ही जुर्माना वसूल लिया जाएगा। इसके लिए जनपद पुलिस को पंद्रह पीओएस मशीन मिल गई हैं। इस मशीन का इस्तेमाल कर अब पुलिस मौके पर ही डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिये भी चालान की राशि ले सकेगी। इससे पुलिस पर वसूली के लगने वाले आरोप पर भी अंकुश लगेगा।- विजय कुमार राणा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें