फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ईओ का लेटर पेड इस्तेमाल कर दुकान ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी

Sun, 03 Nov 2024 02:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पालिका के टैक्स बाबू ने ईओ की गैर मौजूदगी में उनका लेटर पेड इस्तेमाल कर 13 दुकानों के ध्वस्तीकरण के लिए दुकान के किराएदारों को नोटिस जारी कर दिया। खेल सामने आने पर ईओ ने टैक्स बाबू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


दुकान अवंतिका नगर मोहल्ले में बस्ती मार्ग किनारे हैं। जिनके मालिक धुनपुरी मोहल्ला निवासी विकास शर्मा, रजनीकांत शर्मा, देवेंद्र प्रकाश शर्मा हैं। इन 13 दुकानों को 15-20 साल से किराए पर दे रखा है। जिनकाे खाली कराने के लिए किराएदारों से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। दुकान मालिकों का कहना है कि दुकान देखरेख के अभाव में जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच गई हैं, जो कभी भी गिर सकती हैं। इसलिए उन्होंने नगर पालिका से अनुरोध किया कि दुकानों को ध्वस्त कराया जाए। जिससे आस पास किसी दुकानदार या राहगीर का नुकसान न हो। जिस पर
पालिका के टैक्स बाबू ने खेल करते हुए बीते 23 अक्तूबर को ईओ के लेटर पेड का इस्तेमाल कर ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी कर दिए। जबकि उस दिन ईओ दीपिका शुक्ला गजरौला में होने की बजाय लखनऊ में मीटिंग में शामिल थीं। वापस आने पर उनको पता चला कि उनकी गैर मौजूदगी में टैक्स बाबू ने गलत तरीके से उनके नाम से दुकानों के ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया है। उन्होंने टैक्स बाबू को मौखिक रूप से कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ईओ का कहना है कि पालिकाध्यक्ष के कहने पर टैक्स बाबू ने उनके लेटर पेड का गलत तरीके से इस्तेमाल किया है। वह यह पूरा प्रकरण डीएम के सामने रखेंगी। अब तक पालिका में जो खेल चल रहा था, उसे किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें