फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथमा बैंक के गार्ड को पीटा बंदूक छीनने की कोशिश

Mon, 26 Dec 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन
कस्बा उझारी में प्रथमा बैंक की शाखा पर तैनात गार्ड ने कुछ युवकों को गलत लाइन में लगने से टोका तो विवाद हो गया। युवकों ने गार्ड के साथ पिटाई की और साथ ही बंदूक छीनने की नाकाम कोशिश भी की। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुुंच गई। हालांकि आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन


प्रथमा बैंक उझारी में अजयपाल गार्ड है। सोमवार को अजयपाल बैंक के गेट पर खड़ा ड्यूटी दे रहा था। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ गई, कतार लग गईं। इस दौरान कुछ युवक आए और महिलाओं की लाइन में लगने का प्रयास करने लगे। गार्ड ने युवकों को टोकते हुए रोकने का प्रयास किया। तो युवकों ने दुस्साहस दिखाते हुए गार्ड की पिटाई कर दी।

बैंक गेट पर गार्ड की पिटाई होने से लाइन में लगे ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। युवकों ने गार्ड की बंदूक छीनने की कोशिश भी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन इससे पहले ही आरोपी युवक फरार हो गए। मामले गार्ड की ओर से पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन


गजरौला। नोटबंदी के पचास दिन पूरे होने में मात्र चार दिन ही शेष रह गए हैं। बैंकों से ग्राहकों की लाइन छोटी तो हुई है, लेकिन खत्म होने का नाम नहीं ले रही। यही हाल एटीएम का भी है, जिस एटीएम में रुपये होते हैं। वहां रकम होने तक ग्राहकों की लाइन नहीं टूटती।

सोमवार को सिंडिकेेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी आदि बैंकों के बाहर सुबह नौ बजे से ही लाइन लग गई। हालांकि दोपहर 12 बजे तक नाम मात्र को ही ग्राहक रह गए थे। वहीं कार्पोरेशन बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम मशीन ने नोट उगले। यहां दोपहर तक करेंसी खत्म होने तक ग्राहकों की लाइन लगी रही। तमाम ग्राहकों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें