फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: सड़क हादसे में नोएडा के कारोबारी की मौत

Fri, 10 Feb 2023 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में नोएडा के कारोबारी कौशल कुमार (38) की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मामले में देर रात तक तहरीर नहीं दी गई है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि ये हादसा बुधवार की रात डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर हुआ था। नोएडा के सेक्टर 17 निवासी कौशल कुमार कार में सवार होकर मुरादाबाद की तरफ से नोएडा की ओर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर हाईवे की दूसरी लाइन में पहुंच गई।
विज्ञापन

इस दौरान दिल्ली की ओर से आ रही बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कारोबारी कौशल कुमार क्षतिग्रस्त कार में फंस गए। थोड़ी देर में राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे कौशल कुमार को बाहर निकाला और जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया, लेकिन उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
सीओ के मुताबिक मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सामने आया है कि कौशल कुमार कारोबार के संबंध में मुरादाबाद आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें