फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क लगाने की जरुरत नहीं, भीड़ वाली जंगहों पर जाने से बचें

विज्ञापन
अमरोहा पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करते एसपी साथ में डीएम। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना से बचाव के लिए एलईडी जागरूकता वैन ने जिले मे भ्रमण शुरू कर दिया है। यह सार्वजनिक जगहों पर वीडियो के माध्यम से जानकारी देगी। लोगों को सेहत के प्रति जागरूक किया जाएगा। सामान्य लोगों को मास्क लगाने की जरूरत नहीं के बारे में बताया जा रहा है। यह वैन 15 दिनों तक जिले के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करेगी।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के पूरे होने पर उपलब्धियां बताने के लिए आई एलईडी वैन को रवाना किया। यहां पर लोगों के बीच जागरूकता वीडियो को दिखाया गया। डीएम ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव ही इलाज है। खास तौर पर सफाई पर ध्यान दें। साबुन से 20 सेकेंड तक हाथ धोएं। भीड़ वाली जगह में खड़े नहीं हो। जरूरी हो तो एक मीटर का फासला बनाए रखें। मास्क नहीं लगाए। जिनकी सेहत प्रभावित है वहीं लोग मास्क लगाएं। किसी भी व्यक्ति को खांसी, जुकाम, छींक या सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो उससे दूरी बनाएं। परिवार के लोग उसे दूसरे कमरे में रखें।
कोई विदेश से आए तो स्वास्थ्य विभाग को बताए
अमरोहा। कोरोना के संक्रमण के शिकार सर्वाधिक लोग विदेश में रहने वाले हैं। ऐसे में विदेश से आने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। आपके आसपास या परिवार का कोई भी व्यक्ति विदेश से आया है तो उसकी सूचना सीएमओ कार्यालय में दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें