फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर भारी वाहनों की नो एंट्री, एक लेन कांवड़ियों के हवाले

Sun, 13 Jul 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर प्रशासन ने शनिवार रात करीब नौ बजे हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है जो सोमवार दोपहर करीब दो बजे तक जारी रहेगा। इसके तहत ट्रक कंटेनर, डीसीएम और निजी बसों समेत सभी भारी वाहन बदले मार्गों से चलेंगे। वहीं, हाईवे की दिल्ली से मुरादाबाद लेन पूरी तरह कांवड़ियों के हवाले कर दी गई है जबकि छोटे वाहन मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर चल रहे हैं। देर रात तक एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी अखिलेश भदौरिया और सीओ अंजलि कटारिया ब्रजघाट चौकी पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


11 जुलाई से शुरू हुए सावन माह में पहला सोमवार 14 जुलाई को है। इसके लिए शिवभक्त हरिद्वार, गोमुख, गंगोत्री से गंगा जल लाकर अपने पास के मंदिरों में भगवान भोले का जलाभिषेक करेंगे। बरेली, संभल, चंदौसी, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर के कांवड़िये ब्रजघाट से भी गंगा जल भरने आते हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार को शिव का जलाभिषेक किया जाता है।
इसके चलते शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ रहती है। पहले सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों की भीड़ कम रही। हालांकि, शनिवार रात कांवड़ियों की संख्या को बढ़ता देखकर अमरोहा पुलिस ने तुरंत ट्रक कंटेनर, डीसीएम व निजी बसों को रूट प्लान के तहत डायवर्ट कर दिया। फिलहाल, रोडवेज बसों को डायवर्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन

एएसपी अखिलेश भदोरिया ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे डायवर्जन लागू कर दिया गया है। यह प्लान सोमवार दोपहर दो बजे तक जारी रहेगा। अब दिल्ली से मुरादाबाद लेन को पूरी तरह कांवड़ियों के हवाले कर दिया है। इस लेन पर किसी भी तरह के वाहन के आने की अनुमति नहीं है। मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर दोनों तरफ के कार, पिकअप या अन्य छोटे वाहन चलाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें