फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के खाते पर नहीं है रोक, इंटरलॉकिंग का भुगतान कराने का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमरोहा। ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत भवन के निर्माण में खर्च हुई रकम के भुगतान नहीं करने पर आत्मदाह की धमकी देने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पंचायती राज विभाग का दावा है कि बैंक खाते के संचालन में रोक नहीं है। सरकार की प्राथमिकता है कि पंचायत घर और सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जाए।
चंदनकोटा-गंगेश्वरी की ग्राम प्रधान ने पंचायत खाते पर रोक नहीं हटने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। उनका बयान सोशल मीडिया पर वॉयरल होने के बाद हड़कंप मच गया। रविवार को डीपीआरओ वाचस्पति झा ने बताया कि ग्राम पंचायत के बैंक खाते पर रोक नहीं है। खाता पूरी तरह सक्रिय है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंचायत सचिव से जानकारी ली गई है तो बताया गया कि पंचायत भवन का निर्माण नहीं हुआ है इस बीच कोर्ट से स्थगन आदेश जारी होने से निर्माण कार्य स्थगित है। फिलहाल इंटरलॉकिंग करा ली गई है। जिससे भुगतान में अड़चन आ रही है। डीपीआरओ ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता में पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का निर्माण है। निर्माण पूरे होने के बाद अन्य काम के लिए भुगतान किया जाएगा।
इंटरलॉकिंग का लगभग दो लाख रुपये बकाया है। पंचायत भवन के निर्माण के लिए सरिया, ईंट, सीमेंट समेत अन्य कामों के लिए भुगतान बाकी है। पंचायत भवन नहीं बनने से भुगतान संभव नहीं है। -कृपाल सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के बैंक खाते पर रोक नहीं है। सरकार की प्राथमिकता है कि पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का निर्माण हो। इसके पूरा होने के बाद अन्य काम कराए जाएंगे और उसके बाद उसका भुगतान हो क्ष्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें