फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अस्पताल में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में कार्रवाई नहीं, सफाई कर्मी को चेतावनी

Thu, 15 Oct 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला अस्पताल में भर्ती टाइफाइड पीड़ित 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मंगलवार देर शाम बच्ची की मां ने पुलिस को तहरीर देने से इन्कार कर दिया। इसके चलते पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। उधर, मामले की जांच के लिए गठित चार सदस्यीय कमेटी ने भी बुधवार तक अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी। अस्पताल प्रशासन ने प्राथमिक जांच में आरोप सही नहीं मिलने की बात कही है। फिलहाल सफाईकर्मी को चेतावनी देने की कार्रवाई की गई है। वहीं, स्वास्थ्य बेहतर होने के बाद बच्ची की अस्पताल छुट्टी कर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन




शहर के एक मोहल्ले की महिला सोमवार को टाइफाइड से पीड़ित अपनी बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराने पहुंची थी। आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बच्ची शौचालय गई थी। इसी दौरान अस्पताल का सफाईकर्मी उसके पीछे अंदर पहुंच गया और अश्लील हरकत करते हुए कपड़े उतारने की कोशिश की। बच्ची ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। इसी बीच मां की नजर पड़ गई। विरोध करने पर आरोपी मां-बेटी को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और अन्य तीमारदार आक्रोशित हो गए थे। अस्पताल परिसर में हंगामा होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति संभाली। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए थे। इसके साथ ही चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई थी। सीओ नौगावां सादात अवधभान भदौरिया ने बताया कि मंगलवार देर शाम बच्ची की मां ने तहरीर देने से इन्कार कर दिया था। तहरीर नहीं मिलने के कारण पुलिस स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। वहीं, सीएमएस एके भंडारी ने बताया कि जांच कमेटी ने अभी अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है। प्राथमिक जांच में आरोप सही नहीं पाए गए हैं। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात भी कही गई है। फिलहाल सफाईकर्मी को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें