फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चालक की मौत, एक घायल

Thu, 15 Oct 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के हसनपुर-गजरौला मार्ग पर धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार टकरा गई। जिसमें कार चालक की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन




मंगलवार रात रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतौली निवासी जगवीर(46) अपने साथी अजयपाल के साथ कार में सवार होकर गजरौला की दिशा से हसनपुर की तरफ जा रहे थे। गजरौला हसनपुर मार्ग पर जैसे ही उनकी कार हसनपुर के नजदीक डाक बंगले के पास पहुंची तो सामने से आ रहे धान लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार जगवीर और अजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आनन-फानन में दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। रास्ते में जगवीर की मौत हो गई, जबकि अजयपाल की अस्पताल में हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। जगवीर ने अपने पीछे पत्नी छोटी व पांच बेटे छोड़े हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें