फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: इंस्पेक्टर अपराध, मच्छरट्टा चौकी प्रभारी सहित नौ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विवादों में घिरे पुलिसकर्मियों को सबक सिखाने के लिए एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। कोर्ट के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम के बिना जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंचे इंस्पेक्टर क्राइम, मच्छरट्टा चौकी प्रभारी सहित नौ पुलिसकर्मियों लाइन हाजिर कर दिया। चार महीने में एसपी की ये तीसरी बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन


ये मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के कैलसा बाइपास रोड का है। यहां पर विवादित बेशकीमती जमीन पड़ी है। जिस पर मुस्लिम और सैनी वर्ग के लोग अपना हक जताते हैं। बुधवार को नगर कोतवाली पुलिस की टीम न्यायालय के आदेश पर एक पक्ष का जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर बुलाना मुनासिब नहीं समझा। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। जमीन को लेकर सियासत गरमाने लगी। कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई को गलत बताया और इसकी शिकायत एसपी कुंवर अनुपम सिंह से की। प्रकरण को गंभीरता से लेकर एसपी ने सीओ सिटी विजय कुमार राणा से जांच कराई। जिसमें नगर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम अमरीश त्यागी, मछरेहटा चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र राठी, हेड कांस्टेबल सुधीर तोमर, महिला कांस्टेबल नाजमा, कांस्टेबल हर्ष कुमार, सौरभ सिंह, स्वदेश सिंह, संदीप कुमार व दीपक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।
बताया जा रहा है कि एक स्थानीय नेता ने एसपी से शिकायत करते हुए इन पुलिस कर्मियों पर जमीन पर कब्जा दिलाने के एवज में एक पक्ष से सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया था। हालांकि जांच में इसकी पुष्टि तो नहीं हुई, लेकिन एसपी ने इन पुलिस कर्मियों को बिना राजस्व अफसरों के मौके पर पहुंचने को बड़ी लापरवाही मानते हुए कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन


उझारी के चौकी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मी किए थे निलंबित
10 सितंबर 2023 को मकान पर कब्जे कराने में आरोपियों का सहयोग कराने के आरोप के बाद एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने उझारी पुलिस चौकी प्रभारी और छह कांस्टेबल को निलंबित कर दिया था। जिसमें चौकी प्रभारी कर्मजीत सिंह, हेड कांस्टेबल किशन लाल, कांस्टेबल अरूण, अमित, छोटेलाल, मुरारी लाल को निलंबित किया गया था।
-
छात्राओं के स्कूल छोड़ने के मामले में तीन पुलिस कर्मी हुए थे निलंबित
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित स्कूल में छेड़खानी से तंग आकर तीन छात्राओं से स्कूल छोड़ दिया था। इस मामले में प्रकरण को गंभीरता से लेकर एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने 17 सितंबर 2023 को लापरवाही बरतने पर मनौटा चौकी इंचार्ज विनोद कुमार गोले और हेड कांस्टेबल मोहम्मद राशिद और सिपाही नरेंद्र रावत को सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें