पुलिस ने बताया कि सलारपुर माफी निवासी नौबहार सिंह मुकदमे की पैरवी करने के लिए कचहरी जा रहे थे। टिकिया गांव की रहने वाली आशा कार्यकर्ता ने उनसे जोया तक लिफ्ट ले ली। जब वह असगरीपुर गांव में पहुंचे तो ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी।
डिडौली में ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने बाइक सवार महिला और पुरुष को कुचल दिया। हादसे में आशा कार्यकर्ता रेखा पाल (40) की मौके पर मौत हो गई। बाइक चलाने वाले नौबहार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मामले में चालक पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हादसा बृहस्पतिवार की सुबह जोया-संभल रोड स्थित असगरीपुर गांव में हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव सलारपुर माफी निवासी नौबहार सिंह दस बजे मुकदमे की पैरवी करने कचहरी जा रहे थे। तभी टिकिया गांव की रहने वाली आशा कार्यकर्ता रेखा पाल ने उनसे जोया जाने के लिए लिफ्ट ले ली।
रेखा पाल किसान सोमपाल सिंह की पत्नी थी। उनके परिवार में चार बेटी और एक बेटा है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि जैसे ही उनकी बाइक असगरीपुर गांव में पहुंची। तभी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रेखा जमीन पर गिर पड़ी और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से उतर गया।
विज्ञापन
हादसे में रेखा पाल की मौके पर मौत हो गई। नौबहार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी चालक वाहन लेकर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल नौबहार सिंह को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
बाद में रेखा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ के मुताबिक मामले में मामले में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।