अमरोहा। कोरोना के संक्रमण के चलते शनिवार को चीनी मिल के मुख्य अभियंता, होम्योपैथी चिकित्सक समेत नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं कुल 432 लोग संक्रमित मिले हैं। मरने वालों में अमरोहा के चार, हसनपुर के दो, डिडौली और गजरौला के एक-एक लोग शामिल हैं। अमरोहा में एक महिला और अधिवक्ता का भाई भी है। वहीं कुल 432 लोग संक्रमित मिले हैं। बुढ़नपुर अस्थायी जेल में 21, गजरौला की दो फैक्टरियों में क्रमश: 18 और 16 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा आदमपुर थाने में पांच और एसपी ऑफिस का एक पुलिस का जवान संक्रमित हैं। इन संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना से जिले में सात लोगों की मौत हुई है। जिसमें अमरोहा में तीन, हसनपुर में दो, डिडौली और गजरौला में एक एक लोग शामिल है। इन लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर जांच में 706 में 297 संक्रमित मिले हैं। ट्रूनेट की 52 जांच में 18. पॉजिटिव आए हैं। इनके अलावा निजी लैब में 64 संक्रमित मिले हैं। वहीं एंटीजन टेस्ट 778 कराया गया जिसमें 53 लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अमरोहा सीएचसी में डॉक्टर और लैब तकनीशियन समेत सात पॉजिटिव हैं। इसके अलावा एसपी ऑफिस में पुलिस का जवान, अमरोहा के पास के एक गांव में 18 और जोया के एक गांव में 11 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं सीएमओ कार्यालय में क्लर्क समेत दो और एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा आदमपुर थाने के पांच सिपाही, हसनपुर और रहरा सीएचसी के एक-एक कर्मचारी संक्रमित मिले हैं।
........................
जिले में कोरोना की स्थिति ( एक मई 2021 को)
संक्रमित------432
ठीक हुए ------111
मौत-----------9
सक्रिय------3,578