फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक रेंगता रहा एनएच-24

Fri, 12 Aug 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
गुड़गांव में जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एनएच-24 पर गुरुवार की देर शाम से कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ ही वाहनों के आपस में टकरा जाने से जाम लगा गया। ब्रजघाट से शहबाजपुर डोर तक करीब दस किलोमीटर कई घंटे तक सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए।
विज्ञापन


जाम खुलवाने में पुलिस भी हांफ गई। पुलिस की भारी मशक्कत के बाद किसी तरह जाम खुल सका। इसके बावजूद ब्रजघाट पुल पर वाहनों को रोक-रोकर कर जाम में फंसे वाहन निकाले गए। देर रात तक हाइवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। 

हुआ यूं कि गुरुवार की दोपहर दो बजे से हाईवे पर कांवड़ियों की आमद बढ़ते देख पुलिस ने ट्रैफिक वन-वे कर दिया था। दिल्ली से मुरादाबाद वाली साइड कांवड़ियों के लिए छोड़ दी गई। जबकि दूसरी साइड से दिल्ली और मुरादाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को निकाला गया।
विज्ञापन


दिन ढलते ढलते हाइवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ती गई। शाम सात बजे करीब जाम की हाईवे की एक साइड में जाम की स्थिति बन गई। इसी दौरान करीब साढ़े सात बजे गांव सुल्तानपुर ठेर के निकट एक टाटा मैजिक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद लंबा जाम लग गया। ब्रजघाट पुल से शहबाजपुर डोर तक जाम लग गया।

जाम में फंस कर तमाम वाहनों के पहिये थम गए। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह क्षतिग्रस्त कार को हाइवे से हटा कर जाम खुलवाया। तब कहीं रेंग-रेंग कर वाहन निकाले गए। इस दौरान बार-बार जाम की स्थिति बनी रही। वहीं पुलिस जाम खुलवाने में लगी रही।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें