फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अर्श खान के ऑलराउंड प्रदर्शन से नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गजरौला में योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी के मैदान में खेले गए मुकाबले में नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी ने योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी को 22 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच के नायक रहे अर्श खान, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। कप्तान आशीष बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जिसके बाद टीम लगातार विकेट गंवाती रही। मुश्किल परिस्थितियों में रिहान ने एक छोर संभालते हुए धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी की और 75 गेंदों पर 31 रन बनाकर टीम की पारी को संभाला। अंतिम ओवरों में अर्श खान ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए मात्र नौ गेंदों में तीन शानदार छक्कों की मदद से 22 रन ठोक दिए। उनकी विस्फोटक पारी की बदौलत नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी 31.4 ओवर में 109 रन तक पहुंचने में सफल रही।
योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी की ओर से नवतेज भट्टी और उदिशा सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए। कप्तान शुभम सैनी ने भी दो बल्लेबाजों को आउट कर विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया।
विज्ञापन

110 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत भी खराब रही। पहले ही ओवर में शुरुआती झटका लगने के बाद टीम दबाव में आ गई। वंश ने संघर्ष करते हुए 65 गेंदों पर 32 रन बनाए और पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। ओम सिंघल ने 11 और नक्श ने 10 रन का योगदान दिया, जबकि बाकी बल्लेबाज नीलकंठ के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके।
नीलकंठ की ओर से अर्श खान ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए आठ ओवर में केवल 21 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट झटके। कप्तान आशीष ने 4.1 ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट हासिल किए और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। सधी हुई गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग के चलते योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 27.1 ओवर में 87 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें