फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबे युवक-किशोर की तलाश में एनडीआरएफ ने घंटों छाना गंगा जल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। तिगरी सामने गंगा में डूबे युवक और किशोर का दूसरे दिन भी सुराग नहीं मिला। दिन निकलते ही उनकी तलाश शुरू हो गई थी। गाजियाबाद से बुलाई गई एनडीआरएफ टीम, गोताखोर व ग्रामीण सुबह ही तलाश में जुट गए। परिजनों ने किनारे-किनारे जाकर देखा। इस उम्मीद में ग्रामीण टापू के निकट भी पहुंचे कि कहीं बहकर लग गए हों। गंगा में डूबे युवक और किशोर का पता नहीं चलने पर परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकड़ी अजीज निवासी 18 वर्षीय नकुल पुत्र संजीव और 15 वर्षीय अतुल पुत्र विजयपाल बृहस्पतिवार को तिगरी सामने गंगा में नहाते समय डूब गए थे। वह गांव के लोगों संग टोकरा पट्टी में भात भरने आए थे। भात भरने के बाद सरकड़ी अजीज निवासी युवक तिगरी में गंगा नहाने चले गए थे। गहरे पानी में चले जाने के कारण किशोर अतुल सहित छह युवक गंगा में डूब गए थे। राजकुमार, अरुण, रणजीत और नितिन को शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणों ने बचा लिया था, लेकिन नकुल व अतुल गहरे पानी में समा गए। जिनको रात आठ बजे तक तलाश किया गया। स्थानीय गोताखोरों के साथ ही ब्रजघाट और आस पड़ोस के गोताखोर तलाश करने में लगाए गए थे। उन्होंने तीन घंटे तक गंगा को छान मारा था, लेकिन कहीं पर पता नहीं चला। शुक्रवार को दिन निकलते ही स्थानीय लोगों के साथ परिजन उनकी तलाश में जुट गए। परिजन और रिश्तेदार गंगा किनारे-किनारे काफी दूर तक तलाश करते रहे। टापू किनारे भी दोनों को इस उम्मीद से तलाश किया कि शायद बहकर किनारे लग गए होंगे। उधर गाजियाबाद से आई एनडीआरएफ की नौ सदस्यीय टीम ने तिगरी के आस पास घंटों गंगा का कोना-कोना छान मारा। जहां भी पानी का ठहराव दिखा, वहां पर टीम पहुंची। जल में बहकर जा रही झाड़ियों के निकट भी तलाश किया। कहीं पर दोनों पता नहीं चला। टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक ललित कुमार, हवलदार आसिफ, प्रदीप शुक्ला, सतीश, नरेंद्र सिंह, तापसी राठी शामिल थे। उधर दोनों के परिजन व रिश्तेदार बेहद परेशान और बेचैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें