फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: न्यायिक कर्मी राशिद हत्याकांड में 25 हजार का इनामी नवाजिश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। न्यायिक कर्मी राशिद हत्याकांड के 25 हजार रुपये के इनामी एक और आरोपी नवाजिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस इससे पहले तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। वहीं, वीडियो फोटो के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला नल निवासी सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय के क्लर्क राशिद 11 जनवरी को परिवार के साथ मुरादाबाद जा रहे थे। बंबूगढ़ से आगे पथकोई-हुसैनपुर पुलिया के पास उनकी कार एक दोपहिया वाहन से छू गई थी। आरोप है कि इस बात पर दोपहिया सवारों ने अन्य लोगों को बुलाकर करीब तीन किलोमीटर तक पीछा किया और कार रुकवाकर राशिद को पत्नी व बच्चों के सामने बाहर खींचकर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना में हुसैनपुर गांव निवासी कलीम को मुख्य आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने कलीम की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और बाद में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नामजद आरोपी शान को भी पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
शनिवार को पुलिस ने नब्बू उर्फ मोहम्मद सादिक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि राशिद हत्याकांड के संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के इटायला माफी गांव निवासी नवाजिश को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें