फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक अशफाक अली का पुतला फूंका,गिरफ्तारी पर हंगामा

Sat, 11 Jun 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील भवन की जमीन चयन को लेकर माननीयों की तनातनी लगातार तूल पकड़ रही है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत क्षेत्र में माहौल गर्म हो गया। क्षेत्रीय विधायक पर नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने उनका पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक प्रदर्शनकारी को पकड़ लिया तो लोग और भड़क गए। साथियों ने थाना घेर लिया। यहां पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। लोगों का आक्रोश देखते ही पुलिस बैकफुट पर आई। मुचलका भरकर उसको छोड़ दिया, जिसके बाद उनका गुस्सा शांत हुआ। 

क्षेत्रीय विधायक अशफाक अली खां की ओर से नगर की बजाय तहसील भवन बाहर बनाए जाने की राय देने पर विवाद खड़ा हो गया है। इसको लेकर शुक्रवार को क्षेत्र के तमाम लोग बुधबाजार चौराहे पर जमा हो गए और विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में विधायक के पुतले को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि तहसील भवन का चयन बिजलीघर के पास हुआ है। यही शासन व प्रशासन ने फाइनल की है। लोगों ने बीस बीघा जमीन भवन निर्माण को दी है। यही जगह ही उपयुक्त है, किन्तु क्षेत्रीय विधायक ने नया राग अलापा है, जो जनहित में नहीं है। इधर पुतला फूंकने की खबर सुनते ही पहुंची पुलिस प्रदर्शनकारी अली हादी को साथ ले गई। इस पर साथी भड़क गए। उन्होंने थाने का घेराव कर लिया। पुलिसकर्मियों को खरीखोटी सुनाई। तीखी झड़पें व धक्कामुक्की हुई।

मामला बिगड़ता देख पुलिस ने आननफानन में कागजी कार्रवाई पूरी कर उनको मुचलके पर छोड़ दिया, जिसके बाद ही लोगों के तेवर नरम पड़े। सभी थाने से वापस लौट गए। इसके बाद नागरिकों ने सपा जिलाध्यक्ष से मुलाकात की और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर तहसील भवन बिजलीघर के पास बनाने की मांग की। इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष नियाज हैदर, हरिओम सिंह, मोहर्रम अली, मोहम्मद हादी, रमेश सैनी, ओमकार सिंह, जागे समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। 

विधायक हटाओ, पार्टी बचाओ का नारा बुलंद
नौगावां सादात। शुक्रवार को विधायक हटाओ, पार्टी बचाओ का नारा नगर में बुलंद हुआ। जुमे की नमाज के बाद नागरिक पूर्व सभासद शमशाद के नेतृत्व में आम की मस्जिद के पास जमा हुए और विधायक के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कुछ लोग तहसील के मसले को सुन्नी व शिया से जोड़कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रहे हैं। बाहर की बजाय तहसील भवन बिजलीघर के पास बनना चाहिए, क्योंकि वहीं की जगह का चयन प्रशासन ने किया था। इस मौके पर सलीम सैफी, अनीस सैफी, अली हसन अंसारी, महमूद, शमीम, उस्मान, जाहिद, नियाज हैदर, अफसर, फिरोज, गुलफाम, शमीम आदि मौजूद थे। 


बुध बाजार चौराहे पर विधायक के खिलाफ प्रदर्शन 
नौगावां सादात। शुक्रवार को मास्टर बाबू के नेतृत्व में तमाम सपा कार्यकर्ता बुध बाजार चौराहे पर जमा हुए और विधायक अशफाक अली खां के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विधायक की राय को गलत ठहराया और बेवजह विवाद पैदा करने का आरोप लगाया। तहसील भवन बिजलीघर के पास बनाने की मांग की।इस मौके पर महमूद तिलक, राजेश चौहान, नन्हें सैनी, सलीम कुरैशी, परवज अख्तर, सलीम मलिक, नियाज अब्बसी मौजूद थे।

तहसील का विवाद उलझा रहे पर्दे के पीछे के बड़े चेहरे 
अमरोहा। पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि नौगावां तहसील का विवाद पर्दे के पीछे के बड़े चेहरे उलझा रहे हैं। अशफाक अली खां को जनता ने क्षेत्र का विधायक बनाया है, वही उसके हित में सोच सकते हैं। विधायक ने बाहर तहसील बनाने की अपनी राय जनता के हित में दी है।

 शहर की आवास विकास कालोनी द्वितीय स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि तहसील का विवाद जगह को लेकर पैदा हुआ है। स्थान का चुनाव जनहित में होना चाहिए। शहर के अंदर तहसील मुख्यालय बनने से जनता को असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। इसलिए उसको अमरोहा नूरपुर मार्ग पर बादशाहपुर के समीप बनाना ही ठीक रहेगा। 

पत्रकारों से बातचीत के बाद उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता एकजुट रहें। जो लोग अपनी पार्टी के खिलाफ बोल सकते हैं, वह किसी के नहीं हो सकते। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजीव कुमार जाटव, मायाराम सिंह, देशराज सिंह, डा.धर्मवीर सिंह, जनम सिंह, चंचल चौधरी, मुकुल चौधरी, शीशपाल सिंह, नरेंद्र चीमा, मो.हनीफ, गजेंद्र सिंह, पंकज चौधरी, कमल सिंह, विरेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें