फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित दस हजार का इनामी गिरफ्तार्

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गैंगस्टर एक्ट में वांछित दस हजार के इनामी बदमाश को डिडौली पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने बताया कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जोया के मोहल्ला मोल्लाना निवासी बिलाल रजबपुर थाने से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। उस पर 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात डिडौली इंस्पेक्टर मोहित चौधरी को मुखबिर से सूचना मिली कि बिलाल नेशनल हाईवे स्थित नारंगपुर चौराहा पर खड़ा है। वह कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही एसएसआई सतेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह और सिपाही उदयवीर सिंह ने बताए ठिकाने पर छापा मार दिया। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। तभी तीनों पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें