फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दफ्तरों और शहर में सैनिटाइजेशन, शाम को फॉगिंग0

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में मंगलवार को सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। सोडियम हाइपोक्लोराइड और पानी के घोल के मिश्रण का छिड़काव हुआ। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने मंगलवार को सफाई निरीक्षकों को जलकल परिसर में तलब किया। उन्होंने सैनिटाइजेशन का रोस्टर पूछा। सफाई निरीक्षकों ने बताया कि कंटेनमेंट जोन और घनी आबादी वाले इलाकों में सैनिटाइजेशन कराना है। इसके बाद वाटर टैंकर और हैंड स्प्रै मशीन के साथ ठेका श्रमिक निकलें। उन्होंने आवास विकास कॉलोनी, मोती नगर और काला कुंआ में सैनिटाइजेशन किया। इसके अलावा शहर के प्रमुख बाजार में भी सैनिटाइजेशन कराया। इसके अलावा 99 बिजली घर के कार्यालय के कमरों में सैनिटाइजेशन हुआ। अधिशासी अभियंता प्रथम, अधिशासी अभियंता मीटर परीक्षण, एसडीओ प्रथम और एसडीओ द्वितीय के अलग अलग कार्यालयों में कर्मचारियों ने सैनिटाइजेशन किया। इसके बाद शाम को शहर के कई मोहल्लों में फॉगिंग कराई गई। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि संक्रमण को खत्म करने के लिए सैनिटाइजेशन अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें