फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र की मजबूती के लिए शपथ, आज से डाउनलोड करें वोटर कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 25 दिसंबर को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए शपथ दिलाया जाएगा। इसके अलावा मतदाता जागरूकता की विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाले कुल बीएलओ को सम्मानित करेंगे। इन लोगों को प्रशस्ति पत्र मिलेगा। मतदान स्थलों में बीएलओ शपथ दिलाएंगे। वहीं आज से वोटर कार्ड डाउनलोड किया सकता है। निर्वाचन आयोग ई एपिक एप को लॉन्च करेगा।
विज्ञापन

11 वां मतदाता जागरूकता दिवस सोमवार को मनेगा। मतदाता जागरूकता के लिए जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रतियोगिता हुई। भाषण, निबंध और चित्रकला के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई जाएगी। सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्रों के तहसील मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। एसडीएम अपने क्षेत्र के बीएलओ को सम्मानित करेंगे। उन्हें बेहतर काम पर प्रशस्तिपत्र मिलेगा। जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के 10-10 बीएलओ को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें