फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ग्राम पंचायत मतदाता सूची से 16 हजार डुप्लीकेट वोटरों के नाम काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ग्राम पंचायत की मतदाता सूची से संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच का काम पूरा हो चुका है। जांच के बाद 16408 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए है। अब 15 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की 576 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों की जांच चल रही है। 323576 संभावित डुप्लीकेट वोटरों में से 3 लाख सात हजार 165 वोटर जांच में सही मिले जबकि16408 वोटरों के नाम सूची से काटे गए हैं। यह वह वोटर हैं। जो बीएलओ को पहचान पत्र के तौर पर अपने कागज नहीं दिखा पाए। अगर कोई वोटर अपना आधार कार्ड नहीं दे पाता है,तो उसको डुप्लीकेट वोटर मान लिया जाता है। जिन वोटरों के नाम काटे गए हैं यह अधिकांश वह वोटर हैं। जो कहीं दूसरी जगह जाकर रहने लगे। 15 अप्रैल को मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा।

डुप्लीकेट वोटरों की जांच का कार्य पूरा कर लिया गया है। अभी तक जिले भर में 16408 डुप्लीकेट वोटरों के नाम सूची से काटे जा चुके हैं। 15 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दावे आपत्तियों के निस्तारण का कार्य पूरा कर लिया गया है। कल्लू सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें