मंडी धनौरा। वाईएमएस पीजी कालेज में सोमवार को अंतर महाविद्यालयी महिला रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आरएसएम कॉलेज धामपुर की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कई कालेजों की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत प्रबंधक रियाज अहमद ने की। इसमें आरएसएएम कालेज धामपुर, आरबीडी डिग्री कॉलेज बिजनौर, जेएसएच (पीजी) कालेज चांदपुर, एसबीडी (पीजी) कालेज धामपुर सहित वाईएमएस कालेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में आरएसएम धामपुर की टीम ने पहला, आरबीडी बिजनौर की टीम ने दूसरा व एसबीडी धामपुर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर नेहा, शिवानी, शोभा, पायल, डिम्पल, प्रिंसी, मिनाक्षी और आशी का नेशनल टीम के लिए चयन किया गया विजेता टीम को शील्ड प्रदान की गई। कालेज प्रबंधक रियाज अहमद सैफी व प्राचार्य डा. एके. सिंह ने छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर शमाअख्तर, नाहिदा परवीन, शीबा फरीदी, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।