फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका

Tue, 13 Dec 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गजरौला थाना क्षेत्र में सोमवार को एक वृद्ध आरामशीन संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। उनका शव हाईवे स्थित उसी की आरामशीन पर चारपाई पर मिला। परिजन हत्या की आशंका जताते हुए पांच लोगाें के खिलाफ तहरीर पुलिस को सौंपी है। आरा मशीन की जमीन को लेकर रिश्तेदारों से ही विवाद चल रहा है। रविवार की शाम आरा मशीन पर झगड़ा भी हुआ था। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगलिया मेव निवासी रमेश चंद्र (60) पुत्र स्वर्गीय सीता का अपने फुफेरे भाइयों से जमीनी विवाद चल रहा है। रोजमर्रा की तरह रमेश चंद्र रविवार को भी नेशनल हाइवे पर भजन होटल के निकट स्थित अपनी आरा मशीन पर सोया था। सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे जब बड़ा बेटा कैलाश आरा मशीन पर पहुंचा और चारपाई पर लिहाफ हटा कर देखा तो उसकी चीख निकल गई। 

रमेश चंद्र की मौत हो चुकी थी। पेट से नीचे सूजन थी। जिससे प्रतीत हो रहा था कि किसी हथियार से पेट के नीचे वार कर हत्या की गई है। सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया। छोटे बेट जयप्रकाश की  ओर से हत्या की आशंका जताते हुए पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें