फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये का इंतजाम करने निकले युवक की हत्या

Fri, 20 May 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर क्षेत्र के गांव भूबरा में युवक की हत्या के बाद जानकारी करते सीओ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 दादी के इलाज के लिए रुपयों का इंतजाम करने घर से निकले युवक की हत्या कर दी गई। उसके सिर में पीछे की ओर गोली मारी गई है। हाथों में रस्सी से बांधे जाने के निशान भी मिले हैं। शव खरपड़ी और भूवरा गांव के बीच जंगल में एक खाली खेत में पड़ा मिला। सुबह लोगों ने शव देखा। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। घर में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। वहीं मृतक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भूबरा निवासी सोनू (22) पुत्र कमल सिंह की दादी बीमार हैं। फिलहाल वह पिलखुआ में है, यहां सोनू के फूफा का घर है। 17 मई को सोनू दादी के इलाज के लिए रुपयों का इंतजाम करने के लिए पिलखुआ से निकला था, लेकिन सोनू घर नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़ेे आठ बजे सोनू का शव खरपड़ी और भूबरा गांव के बीच जंगल में एक खाली खेत में पड़ा मिला।

लोग जंगल की तरफ गए तो शव देखा। इस पर परिजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि युवक के हाथों में रस्सी के निशान बने थे और सिर के पीछे गोली का निशान बना हुआ है। नाक और कान से खून बह रहा था। सूचना मिलने पर सीओ भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों से जानकारी की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई राजू ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें