फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव

Sat, 18 Mar 2017 01:12 AM IST
गजरौला/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव सदल्लेपुर में रात के अंधेरे में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर लाश बकान के पेड़ पर लटका दी। दिन निकलने पर जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो सनसनी फैल गई। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


बवाल की आशंका में मौके पर पहुंची चौपला और औद्योगिक चौकी पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हसनपुर के गांव सोहरका निवासी होशियारी (24) पुत्री मंगला की शादी दो साल पहले गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सदल्लेपुर निवासी सुनील पुत्र राजपाल से हुई थी। आरोप है कि पति सुनील शादी में दिये दहेज से खुश नहीं था। एक लाख रुपये, मारुती कार और फ्रिज आदि की मांग करते हुए होशियारी को आये दिन परेशान करता था।
विज्ञापन


आरोप है बृहस्पतिवार की रात सुनील ने होशियारी की गला दबाकर हत्या कर दी और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव खेत पर स्थित बकान के पेड़ से लटका दिया। शुक्रवार की तड़के जब ग्रामीण जंगल के लिए निकले तो उनकी पेड़ पर लटकी होशियारी की लाश पर नजर पड़ी।

गले में पन्नी चढ़ी रस्सी का फंदा कसा था। पैर जमीन से ऊपर थे। तत्काल ही खबर आग की तरह गांव में फैल गई। मौके पर भीड जमा हो गई। सूचना पाकर चौपला और औद्योगिक चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मायके वालों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही पति सुनील को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

वहीं करीब नौ बजे मायके वालों के पहुंचने के बाद ही पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के भाई हरद्वारी की तहरीर के आधार पर पति सुनील, ससुर राजाराम पुत्र पूरन, सास कृष्णा व देवर मिथुन के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर पीड़ित भाई हरद्वारी का कहना है कि वह बृहस्पतिवार को भी फैसला कराने के लिए बहन की ससुराल आया था। सभी को समझा कर गया था। उसे क्या मालूम था कि उसकी बहन की हत्या कर दी जाएगी। 


थानाध्यक्ष पीके सिंह ने बताया मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पति को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य नामजद फरार चल रहे हैं, दबिश जारी है, इसके अलावा शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है, मामले की जांच जारी है। 
 
हत्या की ओर इशारा कर रही पेड़ पर लटकी लाश 
गजरौला। होशियारी की हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। हालांकि घटनास्थल के हालात हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। होशियारी की जिस बकान के पेड़ से लाश लटकी थी। उसके कुछ दूरी पर ही सुनील का घर है। अन्य मकान भी हैं।   इतना ही नहीं गले में कसी रस्सी का फंदा गले से कान तक कसा हुआ था। फंदे में गले के पीछे रस्सी में गांठ लगी हुई थी। वहीं होशियारी के मुंह से छाग निकल रहा था। लेकिन जीभ बाहर नहीं थी। मुंह पूरी तरह बंद था। ग्रामीणों का कहना है कि यदि होशियारी खुद फांसी लगा कर जान देती तो जीभ बाहर आ जाती और न ही वह इतनी ऊंचाई पर पेड़ पर चढ़ कर फंदा लगा सकती थी। 

होशियारी को पसंद नहीं करता था सुनील 
गजरौला। ग्रामीणों में इस बात की चर्चा थी कि सुनील अपनी पत्नी होशियारी को पसंद नहीं करता था। घटनास्थल पर मौजूद महिलाओं में चर्चा हो रही थी कि सुनील आये दिन होशियारी को प्रताड़ित करता था और उसे परेशान रखता था। साथ ही गांव में भी यही कहता था कि वह अपनी पत्नी होशियारी को पसंद नहीं करता है। इस बाबत जब मायके वालों के साथ आयी महिलाओं से पूछा गया तो उनका भी यही कहना था। वहीं महिलाएं ये कह कर दुख प्रकट कर रही थीं कि यदि सुनील को होशियारी पसंद नहीं थी तो शादी क्यों की। यदि शादी की तो मारा क्यों। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें