फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अवैध रूप से की गई प्लाॅटिंग पर चलेगी पालिका की जेसीबी

Thu, 09 Nov 2023 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। बगैर मानचित्र स्वीकृत व भूमि की श्रेणी परिवर्तन के अवैध रूप से की जा रही प्लाॅटिंग पर नगर पालिका ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने जा रही है। नगर पालिका परिषद की ओर से नगर में अवैध रूप से प्लाॅटिंग करने वाले 26 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। प्लाटिंग करने वालों में नगर के कई पूर्व जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठनों के लोग शामिल है। बुधवार को अधिशासी अधिकारी ने अवैध प्लाटिंग का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

नगर में इस समय हर मार्ग पर अवैध प्लाॅटिंग की जा रही है। ढयोटी मार्ग, धनौरा मार्ग, कुंडा रोड, गजरौला मार्ग, धनौरा कच्चा मार्ग, रेलवे रोड आदि पर प्लाॅटिंग की जा रही है। अवैध रूप से प्लाॅटिंग करने वालों में कई रसूखदार लोगों के शामिल होने से उनके द्वारा नियम कायदों का पालन भी नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में शिकायत मिलने पर अधिशासी अधिकारी दीपालिका यादव ने कई स्थानों पर जाकर अवैध प्लाॅटिंग का मुआयना किया। कई स्थानों पर मकान तक बना लिए गए हैं। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि प्लाॅटिंग करने वालाें को नोटिस जारी कर उनके अभिलेख तलब किए गए हैं।
उनका कहना था कि शिकायत मिली है कि कृषि भूमि को आबादी में घोषित कराए बगैर वहां प्लाॅटिंग की जा रही है। मानचित्र पास कराए बगैर वहां मकान भी बना लिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि बगैर नक्शा पास कराए व भूमि की श्रेणी के बिना प्लाटिंग की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इसकी विस्तृत रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है। जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है उनमें लइक अहमद, मोहम्मद हुसैन, आरिफा बेगम, शहजाअ अली, असीमउददीन, वाहिद हसन, मुहामिद हसन, फखरूल हुसैन, आरिफ अली, जहीरूल इस्लाम, अनुभव चौधरी, अंकित चौधरी, जनता बिल्डर्स व डेवलपर्स, मुश्ताक अहमद, गुलाम साबिर, अशोक शर्मा, एफ हसन, रफीउददीन, डी कैथोलिक डायमंड, डी आफंदी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें