मंडी धनौरा। नगर के मोहल्ला चामुंडा निवासी रामप्यारी पत्नी स्वर्गीय हरिराम सिंह ने जिलाधिकारी को एक पत्र प्रेषित कर चेतावनी दी है कि यदि नगर पालिका परिषद द्वारा उसकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह पालिका में आत्मदाह कर लेगी। रामप्यारी का आरोप है कि उसने अपने मकान व दुकान के गृहकर की अदायगी का विवरण पालिका से मांगा था। पालिका का एक लिपिक उससे आठ हजार रुपये का सुविधा शुल्क मांग रहा है।