फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पालिकाकर्मी नहीं बता पाए नलकूप चलाने का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

एसडीएम बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी पालिका में गड़बड़ी की जांच करने पहुंचीं। जांच के दौरान नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए नलकूप चलाने वाले कर्मचारी उन्हें नलकूप चलाने का समय नहीं बता पाए। जिस पर उन्होंने कर्मियों को सख्त हिदायत दी हैं। एसडीएम ने जांच के दौरान कर्मचारियों से जानकारी करते हुए वीडियोग्राफी भी कराई।
पालिका के कुछ सभासदों ने डीएम से शिकायत की थी कि नगरपालिका में भ्रष्टाचार हो रहा है। कई ऐसे कर्मचारियों को वेतन देकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिनको नगर में काम करते भी नहीं देखा गया है। भानपुर खालसा में कोई काम नहीं हुआ। जबकि, यहां पर काम दिखाकर दो लाख रुपये से अधिक का भुगतान कर दिया गया। बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी एसडीएम चंद्रकांता पालिका जांच करने आईं। उन्होंने ईओ के कार्यालय में एक-एक कर्मचारी को बुलाकर पूछताछ की। जांच के दौरान एसडीएम ने वीडियोग्राफी कराई। जिससे बाद में कोई पक्ष आरोप न लगा सके। इस दौरान महिलाकर्मियों सहित कई कर्मचारी ऐसे सामने आए, जिन्होंने खुद को पेयजल की आपूर्ति के लिए नलकूप ऑपरेटर बताया। उनसे पूछा कि नलकूप किस समय से चलाया जाता है, तो कोई जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ सफाईकर्मियों का वेतन रोका

सभासदों ने शिकायत में कहा कि पालिका में आउट सोर्स के आठ सफाई कर्मचारी कभी नहीं आते। वह घर पर बैठकर वेतन ले रहे हैं। ईओ ने उनके वेतन पर रोक लगा दी। बृहस्पतिवार सुबह जांच करने आईं एसडीएम से पालिका के कर्मचारियों ने शिकायत की कि उनका बीते महीने का वेतन नहीं मिला। जिसके चलते वह एक दिन के लिए धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हुए। एसडीएम ने ईओ से इस बारे जानकारी ली। ईओ ने कहा, आठ कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं। इसलिए उनका वेतन रोका गया है। जिस पर एसडीएम ने निर्देश कि आठ को छोड़कर बाकी का जल्द वेतन निकालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें