फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नमामि गंगे योजना में गड़बड़ी की शिकायत की जांच करने पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। नमामि गंगे योजना के तहत गंगेश्वरी ब्लॉक में सात करोड़ खर्च करने के बाद धरातल पर कोई काम नहीं दिखाई देने की शिकायत के बाद मामले की जांच करने टीम गांव पहुंची। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

आदमपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता हरिप्रकाश राणा ने 27 सितंबर 2024 को डीएम से शिकायत की थी। कहा था कि आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी से पता चला कि नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में गंगेश्वरी ब्लॉक में गंगा नदी किनारे के गांवों में जैविक खेती, हरी खाद, जीवामृत, बीजामृत, वानस्पतिक, अर्क, लिक्विड बाये, फर्टिलाइजर आदि के लिए 7.14 करोड़ रुपये सरकार ने आवंटित किए थे, जो धनराशि गंगा किनारे गांवों में खर्च होने दिखाई गई, लेकिन खर्च नहीं हुई। धरातल पर कोई नहीं दिखाई दे रहा। इस संबंध में डिप्टी कलेक्टर विभा श्रीवास्तव द्वारा जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि कुछ किसानों के खाते में रकम डाली गई और कुछ लोगों ने उसे किसानों से निकलवाई। बृहस्पतिवार को डिप्टी कलेक्टर विभा सिंह टीम के साथ गांव मुबारिजपर व चीला पहुंची। यहां किसानों बयान दर्ज किए गए। योजना के तहत धरातल पर कोई कार्य दिखाई नहीं दिया। डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें